खोलिएगा नहीं, यह किसी की शादी का नहीं, बल्कि आपकी बर्बादी का न्योता है

खोलिएगा नहीं, यह किसी की शादी का नहीं, बल्कि आपकी बर्बादी का न्योता है

Inextlive

Inextlive

42m

Loading...

रांची(ब्यूरो)।शादियों के सीजन में साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है. अब ऑनलाइन शादी के कार्ड भेजकर लोगों के मोबाइल हैक किए जा रहे हैं और बैंक खातों से रुपये उड़ाए जा रहे हैं.

राजधानी रांची में पिछले एक सप्ताह के दौरान साइबर ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं. साइबर अपराधी वाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजते हैं और जैसे ही लोग उत्सुकतावश उस पर क्लिक करते हैं, उनका मोबाइल हैक हो जाता है. इसके बाद खाते से अवैध निकासी शुरू हो जाती है.हेहल के रामचंद्र फंसे रांची के हेहल निवासी रामचंद्र साइबर अपराधियों के इसी जाल में फंस गए. उन्होंने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को उनके वाट्सएप पर शादी का एक डिजिटल कार्ड आया था. कार्ड खोलने के लिए जैसे ही उन्होंने क्लिक किया, मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद 2 मई को उनके खाते से पांच बार में 2.73 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. पैसे कटने का मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी मिली.डोरंडा के रवि भी बने शिकारडोरंडा निवासी रवि शंकर कुमार भी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं. उन्होंने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. रवि शंकर ने बताया कि 3 मई की शाम वह कुसई कॉलोनी स्थित एटीएम में पैसे निकालने गए थे. इस दौरान मशीन में उनका एटीएम कार्ड फंस गया. एटीएम पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने रात में आने की बात कही. बाद में उसी व्यक्ति ने कार्ड लौटाया, लेकिन कुछ देर बाद उनके खाते से 10 हजार और 52 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई. जब उन्होंने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला.रातू के विमल उरांव को ठगारातू निवासी विमल उरांव के साथ भी साइबर ठगी की घटना हुई. विमल राजधानी ट्रेन में सफाई का काम करते हैं. उनका मोबाइल चोरी हो गया था, जिसमें कई जरूरी दस्तावेज और बैंकिंग जानकारी मौजूद थी. बाद में नया सिम लेने पर उन्हें खाते से 1.60 लाख रुपये निकासी का मैसेज मिला. इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बिल अपडेट के नाम पर ठगीहिनू निवासी शिव प्रसाद से साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर 65 हजार रुपये की ठगी कर ली. शिव प्रसाद ने बताया कि 1 मई को उनके पास एक फोन आया, जिसमें बिजली बिल अपडेट करने की बात कही गई. फोन करने वाले ने उनके वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी. फाइल ओपन करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से दो बार में 65 हजार रुपये निकाल लिए गए. इस मामले में भी साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.मोबाइल हैक कर उड़ाए 2.75 लाखपिस्का नगड़ी निवासी मोनिका कुमारी का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने 2.75 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में नीतीश कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 1 मई को उनकी पत्नी का मोबाइल अचानक हैक हो गया. अगले दिन खाते की जांच करने पर रुपये कटने की जानकारी मिली. पुलिस अब मोबाइल हैकिंग और डिजिटल फ्रॉड के मामलों की जांच में जुटी है.लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधराजधानी में बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस लगातार लोगों को अनजान लिंक, एपीके फाइल और डिजिटल कार्ड खोलने से बचने की सलाह दे रही है. साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव माना जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या थाना में शिकायत दर्ज कराएं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Inextlive