रिश्वत केस में जमानत मिलने के बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO की मौत, विमान खरीद घोटाले का था मामला

रिश्वत केस में जमानत मिलने के बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO की मौत, विमान खरीद घोटाले का था मामला

जागरण

जागरण

52m

Loading...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार उनकी मौत फांसी लगने से हुई है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही उन्हें विमान खरीद घोटाले और रिश्वत मामले में जमानत मिली थी।

चंद्रसेना मार्च में गिरफ्तार किए गए थे और उन पर राष्ट्रीय एयरलाइन के लिए विमान खरीद में कमीशन लेने का आरोप था। मामले ने उस समय और सनसनी फैला दी थी, जब अभियोजन पक्ष ने अदालत में दावा किया कि चंद्रसेना ने स्वीकार किया था कि उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष को 2015 में तीन बार में कुल छह करोड़ श्रीलंकाई रुपये की रिश्वत दी थी।

कहां पहुंचाई गई थी रकम?

उनके मुताबिक यह रकम राजपक्ष के दक्षिणी श्रीलंका स्थित घर पर पहुंचाई गई थी। हालांकि बाद में चंद्रसेना के वकीलों ने अदालत में कहा कि यह बयान दबाव में लिया गया था और उन्होंने इस संबंध में शपथपत्र भी दायर किया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Jagran